बिहार केें नवादा में पहली बार होगा ककोलत महोत्सव, व्यवसायियों को स्टॉल लगाने का मिलेगा अवसर।

*27 फरवरी से लेकर 1 मार्च तक होने वाले तीन दिवसीय कला महोत्सव के तहत ही 28 फरवरी को ककोलत महोत्सव का आयोजन हरिशचंद्र स्टेडियम में किया जायेगा.

- नवादा में कला महोत्सव के अंर्तगत ककोलत महोत्सव की घोषणा के बाद लोगों में जबरदस्त माहौल देखने को मिल रहा है. ककोलत जलप्रपात नवादा की पहचान है. नये निर्माण के बाद इसकी भव्यता और बढ़ गयी है. गर्मी की आहट मिलने के साथ ही यहां आने वाले पर्यटकों की संख्या बढ़ने लगी है. आने वाले दिनों में इसको लेकर तीन दिनों का आयोजन नवादा को एक नयी पहचान देने वाला है. जिला प्रशासन तैयारी में लगी हुई है. ककोलत के जीर्णोद्धार के बाद जिले में पहली बार भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है.

*महोत्सव की तैयारी में जुटा जिला प्रशासन

- 27 फरवरी से लेकर एक मार्च तक होने वाले तीन दिवसीय कला महोत्सव के तहत ही 28 फरवरी को ककोलत महोत्सव का आयोजन हरिशचंद्र स्टेडियम में किया जायेगा. इसमें राष्ट्रीय स्तर के कलाकार अपनी प्रस्तुति को प्रस्तुत करेंगे. ककोलत के नाम से होने वाले कार्यक्रम में देश के टीवी शो के फेमस सिंगर और इंडियन आइडल सीजन-10 के विजेता सलमान अली अपनी प्रस्तुति देंगे. वहीं, आयोजित कार्यक्रम में राष्ट्रीय स्तर की सिंगर मैथिली ठाकुर 28 फरवरी को अपनी प्रस्तुति देगी.

*व्यवसायियों को स्टॉल लगाने का अवसर

- महोत्सव के दौरान स्थानीय व्यंजन, वस्त्रों एवं अन्य वस्तुओं को बढ़ावा देने के लिए व्यापारियों को स्टॉल लगाने की सुविधा प्रदान की जा रही है. इच्छुक दुकानदार जिला नजारत उपसमाहर्ता के कार्यालय से संपर्क कर आवेदन कर सकते हैं
महोत्सव का विस्तृत कार्यक्रम

✓27 फरवरी 2025

  • सलमान अली की प्रस्तुति
  • उद्घाटन समारोह
  • मगधी सांस्कृतिक मेला
  • आपदा विभाग कार्यक्रम
  • फरोगे-ए-उर्दू सेमिनार, कार्यशाला एवं मुशायरा
  • एलईडी वैन प्रदर्शनी, नुक्कड़ नाटक, आपदा संबंधित प्रशिक्षण
  • सांस्कृतिक संध्या में सलमान अली की प्रस्तुति
✓28 फरवरी 2025
  • मैथिली ठाकुर की प्रस्तुति
  • ककोलत महोत्सव, वसंत पंचमी महोत्सव व मकर संक्रांति महोत्सव
  • सुलेखन, मेंहदी प्रतियोगिता, चित्रकला, रंगोली, खेलकूद प्रतियोगिता
  • कबड्डी, पतंगबाजी, बालू कला प्रदर्शन
✓01 मार्च 2025
  • मगही महोत्सव
  • मगही भाषा व साहित्य सम्मेलन-सह-कार्यशाला
  • मगही फिल्म प्रदर्शनी, मगही नाटक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम
By _ Mausham Mishra 

टिप्पणियाँ