संदेश

बिहार केें नवादा में पहली बार होगा ककोलत महोत्सव, व्यवसायियों को स्टॉल लगाने का मिलेगा अवसर।

चित्र
*27 फरवरी से लेकर 1 मार्च तक होने वाले तीन दिवसीय कला महोत्सव के तहत ही 28 फरवरी को ककोलत महोत्सव का आयोजन हरिशचंद्र स्टेडियम में किया जायेगा. - नवादा में कला महोत्सव के अंर्तगत ककोलत महोत्सव की घोषणा के बाद लोगों में जबरदस्त माहौल देखने को मिल रहा है. ककोलत जलप्रपात नवादा की पहचान है. नये निर्माण के बाद इसकी भव्यता और बढ़ गयी है. गर्मी की आहट मिलने के साथ ही यहां आने वाले पर्यटकों की संख्या बढ़ने लगी है. आने वाले दिनों में इसको लेकर तीन दिनों का आयोजन नवादा को एक नयी पहचान देने वाला है. जिला प्रशासन तैयारी में लगी हुई है. ककोलत के जीर्णोद्धार के बाद जिले में पहली बार भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है. *महोत्सव की तैयारी में जुटा जिला प्रशासन - 27 फरवरी से लेकर एक मार्च तक होने वाले तीन दिवसीय कला महोत्सव के तहत ही 28 फरवरी को ककोलत महोत्सव का आयोजन हरिशचंद्र स्टेडियम में किया जायेगा. इसमें राष्ट्रीय स्तर के कलाकार अपनी प्रस्तुति को प्रस्तुत करेंगे. ककोलत के नाम से होने वाले कार्यक्रम में देश के टीवी शो के फेमस सिंगर और इंडियन आइडल सीजन-10 के विजेता सलमान अ...